समान नागरिक संहिता कुरान के खिलाफ: समाजवादी पार्टी

यूसीसी बिल आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विधानसभा में पेश किया। समाजवादी पार्टी ने इसे गैर इस्लामी करार दिया

author-image
राजा चौधरी
New Update
Samajwadi MP Hasan

समाजवादी पार्टी नेता ने यूसीसी को गैर इस्लामी करार दिया।

देहरादून: समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने कहा कि समान नागरिक संहिता मुसलमानों की पवित्र किताब कुरान के सिद्धांतों के खिलाफ है।

उन्होंने दावा किया कि उनका समुदाय इसका पालन नहीं करेगा। "अगर यह कुरान में मुसलमानों को दी गई 'हिदायत' (निर्देश) के खिलाफ है तो हम इसका (यूसीसी विधेयक) पालन नहीं करेंगे।

अगर यह 'हिदायत' के अनुसार है तो हमें कोई समस्या नहीं है।" यूसीसी बिल आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विधानसभा में पेश किया।

इस बिल का वादा भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में किया था। जब विधेयक कानून बन जाएगा, तो यह विवाह, तलाक, विरासत आदि को नियंत्रित करने वाले व्यक्तिगत धार्मिक कानूनों की जगह ले लेगा।

राज्य विधानसभा में भाजपा के स्पष्ट बहुमत के कारण विधेयक पारित होने की उम्मीद है।

Advertisment