कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को उनकी रंग के कारण हराना चाहा: पीएम मोदी

New Update
Narendra

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में हराना चाहती थी क्योंकि उनकी त्वचा का रंग गहरा है।

मोदी ने त्वचा के रंग पर अपनी पार्टी के नेता सैम पित्रोदा की टिप्पणियों पर कांग्रेस पर हमला करते हुए यह आरोप लगाया और कहा कि देश त्वचा के रंग के आधार पर अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।

पित्रोदा की टिप्पणी का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ''मैं बहुत सोच रहा था कि (राष्ट्रपति) द्रौपदी मुर्मू जिनकी बहुत अच्छी प्रतिष्ठा है और वह आदिवासी परिवार की बेटी हैं, फिर कांग्रेस उन्हें हराने के लिए इतनी कोशिश क्यों कर रही है लेकिन आज मुझे पता चला द रीज़न।"

"मुझे पता चला कि अमेरिका में एक चाचा हैं जो 'शहजादा' के दार्शनिक मार्गदर्शक हैं और क्रिकेट में तीसरे अंपायर की तरह यह 'शहजादा' भी तीसरे अंपायर से सलाह लेता है।"

मोदी ने आगे पूछा कि क्या अब देश में लोगों की क्षमता त्वचा के रंग के आधार पर तय की जाएगी. उन्होंने पूछा, "शहजादा (राहुल) को त्वचा के रंग के इस खेल की अनुमति किसने दी?"

सैम पित्रोदा ने इस महीने की शुरुआत में एक साक्षात्कार में कहा था कि देश में अलग-अलग रंग और शक्ल वाले लोग एकता के साथ रहते हैं।

Advertisment