Exclusive Interview: राहुल गांधी के विदेश दौरों पर Sam Pitroda ने क्या कहा?

New Update

2024 के लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस एक बार फिर से देश में सत्ता परिवर्तन के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा चुकी है। ऐसे में Indian Overseas Congress के Chairman और राहुल गांधी के मार्गदर्शक Sam Pitroda ने NewsDrum के साथ खास बातचीत में पार्टी की सोच सामने रखी।

27-मिनट के इस interview में जो बात प्रमुखता से निकल कर आई वो ये है कि कांग्रेस "Democracy in danger" या "OBC आरक्षण" जैसे मुद्दे पार्टी की सोच है ना कि वोट के लिए पिच।

इसके साथ ही Pitroda ने राहुल गांधी के विदेश दौरों पर भी खुलकर बात की।

उनसे किए गए सवाल:

1. 2024 के लोकसभा चुनावों में आपकी क्या भूमिका रहने वाली है?

2. विपक्षी गठबंधन की सफलता के लिए सभी दलों का मानना है कि PM candidate की बात चुनावों के बाद होनी चाहिए। सबकी aspirations हैं और इसे एक सफल गठबंधन की राह में बाधा की तरह देखा जा रहा है। ऐसे में आप विदेशी जमीन पर राहुल गांधी को PM candidate की तरह project करते हैं। क्या इसे एक पर्दे के पीछे हुई एक राजनीतिक समझौता मान लिया जाए?

3. कांग्रेस के कट्टर समर्थक तो उसे वोट देंगे ही जो चुनावों में जीत हासिल करने के लिए शायद काफी नहीं हैं। ऐसे में और किन वोटरों को टारगेट कर रही है कांग्रेसअपने सहयोगी दलों के वोटरों को या बीजेपी के वोटरों को?

4. हमारे दर्शक आपसे सुनना चाहेंगे कि राहुल गाधी के विदेश दौरे तभी क्यों plan किए जाते हैं जब देश में महत्वपूर्ण events होते हैं? उदाहरण के लिए PM Modi’s State Visit to US or G20.

5. राहुल गांधी विदेश दौरों पर democracy की बात करते हैं और यहां तक कह डालते हैं कि भारत में हो रही इसकी हत्या पर अमेरिका और UK चुप क्यों है। यहा के लोग इसे दूसरे देशों को दखल देने के न्योते की तरह देखते हैं। आपको नहीं लगता कि इससे फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है क्योकि इस pitch से आप केवल अपने वोटरों को ही लुभा पाएंगे?

6. क्या देश की आम जनता को इस नैरेटिव से कोई फर्क पड़ता है कि Democracy खत्म हो रही है? ये क्या विदेशों से मदद हासिल करने के लिए pitch नहीं है?

7. दूसरा बड़ा मुद्दा है OBC quota का जो बीजेपी का एक बड़ा वोटबैंक है। आपको और कांग्रेस को ऐसा क्यूं लगता है कि 30 साल बाद भी मंडल की राजनीति काम करेगी? क्योंकि इन 30 सालों में OBC समाज काफी आगे बढ़ चुका है।

इन सवालों के अलावा बातचीत के दौरान कई और सवालों के जवाब जानने के लिए देखिए Sam Pitroda के साथ Exclusive Interview.

Advertisment